Rewari: किसान के सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, नकदी व सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Apr, 2024 05:02 PM

thieves stole cash and jewelery from a locked house in rewari

गांव लिलोढ़ में चोरों ने एक सूने मकान में सेंध लगा दी। चोर घर में रखी संदूक का लॉक तोड़कर कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के लोग घर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): गांव लिलोढ़ में चोरों ने एक सूने मकान में सेंध लगा दी। चोर घर में रखी संदूक का लॉक तोड़कर कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के लोग घर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव लिलोढ़ निवासी पिंकी देवी ने बताया कि वह अपने पति रतन के साथ गांव में ही स्थित खेत में काम करने के लिए गई थी। घर के बाहर से बंद किया हुआ था। वापस आने पर घर के बाहर तो कुंडी लगी मिली, लेकिन कमरे में घुसे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। पास में ही रखी संदूक का लॉक टूटा हुआ मिला।

 पिंकी देवी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद कोसली थाना के अंतर्गत आने वाली नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में परिवार ने सामान चेक किया तो संदूक में रखी दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चैन, चांद पातड़ी के अलावा सोने के कुछ अन्य आभूषण और कैश गायब मिला। पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!