चोरों के हौसले बुलंद, देर रात 6 दुकानों के शटर तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jul, 2024 03:36 PM

thieves broke the shutters of 6 shops and committed theft

कैथल जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। बीती देर रात 2:00 बजे रेलवे गेट नरवानिया बिल्डिंग के पास दो दुकान के शटर तोड़े गए और चोरी की गई।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। बीती देर रात 2:00 बजे रेलवे गेट नरवानिया बिल्डिंग के पास दो दुकानों के शटर तोड़े गए और चोरी की गई। वहीं जनता मार्केट में चार दुकानों के शटर तोड़े गए और चोरी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं है। 

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं, परंतु सवाल यह उठता है कि रात भर जब शहर में पुलिस गश्त पर होती है तो मुख्य बाजारों में चलती सड़क पर चोरियां कैसे हो जाती है, यह पुलिस प्रशासन की एक बड़ी नाकामी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!