अभी हरियाणावासियों को नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jan, 2024 12:02 PM

there will be no respite from the cold yet

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज भी 9 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज भी 9 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल जिले शामिल हैं। फतेहाबाद में सबसे कम 5.7 डिग्री तापमान रहा, यहां रात के तापमान में 2.9 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।

PunjabKesari

13-14 जनवरी को छाएंगे बादल

बताया जा रहा है कि प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 13 से 14 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। ज्यादातर इलाकों में सुबह धुंध छा सकती है। कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच हरियाणा के कई शहरों में AQI भी बढ़ गया है। 

PunjabKesari

वहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में सुबह के समय धुंध 11 से 15 जनवरी तक रह सकती है। रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। इस कारण से सूबे के ग्रामीण इलाकों में अब पाला जमाव बिंदु की ओर जा सकता है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!