ऐसा कोई बचा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं- राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तंज

Edited By Ramkesh, Updated: 03 Oct, 2024 04:48 PM

there is no one left who has not been cheated by congress

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नवरात्रि के पहले दिन पंचकूला पहुंचकर माता मनसा देवी के दर्शन किए। ठाकुर ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देश और प्रदेश वासियों को पावन नवरात्रि की बधाई...

पंचकूला (चंद्र शेखर धरणी ): पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नवरात्रि के पहले दिन पंचकूला पहुंचकर माता मनसा देवी के दर्शन किए। ठाकुर ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देश और प्रदेश वासियों को पावन नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवी मां की कृपा हम सभी भारतीयों पर बनी रहे और विश्व में जो संकट है, आज जो युद्ध जैसे हालात हैं उनमें शांति आए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।

चुनाव के समय झूठ बोलकर कांग्रेस ने हिमाचल में वोट लिया 
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को किसान विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई बचा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। चुनाव के समय झूठ बोलकर कांग्रेस ने हिमाचल में भी मतदाताओं को ठगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 10 गारंटी दी और सरकार बना ली, लेकिन कांग्रेस एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने कहा था कि हम किसानों से 2 रुपये किलो गोबर और 100 रुपये लीटर दूध खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक ना तो एक लीटर दूध खरीदा और ना ही गोबर। बिजली, पानी मुफ्त देने का दावा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने उलटा बिजली और पानी पर सैस लगाकर महंगा कर दिया।

स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट कांग्रेस ने क्यों लागू नहीं की?
हिमाचल प्रदेश की 23 लाख महिलाएं आज भी 1500 रुपये का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झूठे फार्म भरवाए थे जो कांग्रेस ने सरकार बनते ही कूड़ेदान में फेंक दिए। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे ही फार्म कांग्रेस के कार्यकर्ता हरियाणा में भरवाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।किसानों के मामले में कांग्रेस नेताओं को घेरते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछता हूं कि जब वे हरियाणा में सत्ता में थे, तो उन्होंने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की? कांग्रेस 10 साल लगातार सत्ता में रही तो हरियाणा में एमएसपी गारंटी क्यों लागू नहीं की। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि 10 साल के शासन में कांग्रेस ने केवल किसानों की 5.5 लाख करोड़ रुपये की फसलें क्यों खरीदीं, जबकि पीएम मोदी ने एमएसपी पर 18 लाख 28 हजार करोड़ रुपये की फसलें खरीदीं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों से खुश है हरियाणा की जनता 
कांग्रेस सरकार के दौरान खाद और यूरिया की कमी क्यों थी और क्यों किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी। मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या क्यों की और मल्लिकार्जुन खड़गे किसानों के घर क्यों नहीं गए? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों से खुश हैं। थोड़े से समय में ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का माहौल भाजपामय बना हुआ है और जनता ने बीजेपी की सरकार चुनने का मन बना लिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!