पत्नी ही निकली हत्यारिन, अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Mar, 2024 03:05 PM

the wife turned out to be the murderer

हरियाणा के यमुनानगर में पिछले सप्ताह मिले एक शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में पिछले सप्ताह मिले एक शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यमुनानगर के जगाधरी में एक शव मिला था। जिसके शरीर पर चोटों के के निशान थे। मृतक की बाजू पर कोमल व अजय लिखा हुआ था। मृतक की हत्या के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसके बाद पता चला कि एक ई-रिक्शा उसे इलाके में आया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक अजय की पत्नी कोमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद यह पता चला कि कोमल का पति अजय के साथ झगड़ा रहता था। उसे पता चला था कि उसका पति अजय पहले से ही विवाहित है। वह पति को पहली पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव  डालती थी। इसी को लेकर हत्या वाले दिन गाली गलौज मारपीट हुई ।जिसके बाद अजय की पत्नी कोमल ने अपनी महिला साथी सोनम एवं उसके एक और मित्र को बुला लिया। जिन्होंने अजय के सिर व छाती पर वार किया। उसकी हत्या कर उसे चौधरी देवीलाल कॉलेज के पास फेंक कर जलाने का प्रयास किया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। ई रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही एक मां बेटे ने मिलकर एक अपने पति की हत्या कर दी थी। उस मामले में भी मां बेटा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!