यमुनानगर को मिली ‘मनोहर’ सौगात, जिले में बनेगा प्रदेश का पहला फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट

Edited By Vivek Rai, Updated: 15 May, 2022 03:33 PM

the state s first forest research institute will be built in yamunanagar

यमुनानगर से हरियाणा प्रगति रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखऩे को मिला। कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर सीएम का स्वागत किया।

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर से हरियाणा प्रगति रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखऩे को मिला। कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम ने जिले को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने बताया कि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यमुनानगर में बनाया जाएगा जो कि अभी हरियाणा में कहीं नहीं है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज 680 करोड़ के काम की घोषणा की गई है। 334 करोड़ के काम का शिलान्यास किया है। रैली के माध्यम से 1014 करोड़ के कामों की घोषणा की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि एक मांग शिक्षा मंत्री और यमुनानगर के विधायक द्वारा रखी गई है कि यहां पर फॉरेस्ट बहुत है इसको लेकर यहां पर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाया जाए जो कि अब हरियाणा के अंदर कहीं भी नहीं है इस पर 50 करोड की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि वह केवल देहरादून में है उनसे बात करके हरियाणा का अलग से फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। जिसके लिए जमीन देखी गई है।

PunjabKesari

इसी प्रकार उन्होंने बताया कि प्रताप नगर के अंदर जितने भी ऑफिस हैं और जो कोएड कॉलेज है उसे किशनपुरा में 14 एकड़ खाली जमीन पड़ी है वहां पर 18 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।  सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सड़कों के जाल में 17 नेशनल हाईवे मंजूर हुए हैं जिसमें 6 नेशनल हाईवे पूरे हो चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है। यमुनानगर से पटियाला तक नेशनल हाईवे मंजूर हो चुका है। फोर लेन हाईवे कुछ बन चुका है कुछ बनने वाला है । इसमें कुरुक्षेत्र का बाईपास भी शामिल है। करनाल से यमुनानगर का जो रेलवे प्रोजेक्ट है वह भी मंजूर हो चुका है । करनाल से यमुनानगर तक की रेलवे लाइन का सर्वे हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को हम उद्योग की दृष्टि से भी बढ़ा रहे हैं। जिस प्रकार दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम, रोहतक सोनीपत है जो दिल्ली के उद्योग थे। उसी प्रकार हम चंडीगढ़ के नजदीक जो जिले हैं पंचकूला यमुनानगर अम्बाला कुरुक्षेत्र है। इन जिलों के अंदर भी हम उतना ही उद्योग लेकर आने वाले हैं ।

उन्होंने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कैसे रोकना है यह हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस के लोग जगह-जगह भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस की और पहली सरकारों में था। उनकी आदत थी भ्रष्टाचार वाले लोगों के साथ मिल जाना ना उनको पकड़ा जाता था चोर चोर मौसेरे भाई होते थे। समझौता करते थे किसी को पकड़ते नहीं थे । हम ऐसे लोगों को खुद पकड़ते हैं ऐसे लोगों को हम पकड़ कर सलाखों के पीछे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा गया तो एक तरफ भ्रष्टाचारी दूसरी तरफ मनोहर लाल खड़ा है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल यह हमने कहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!