Negligence of doctors: ना भर्ती किया ना रेफर... मरीज ने 12 घंटे तक स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Oct, 2024 10:04 AM

the patient died in agony on the stretcher

फरीदाबाद जिले की बादशाह खान सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते घायल मरीज की जान चली गई। घटना मंगलवार की है।

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले की बादशाह खान सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते घायल मरीज की जान चली गई। घटना मंगलवार की है। जब घायल को इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में लाया गया था। करीब 12 घंटे तक स्ट्रेचर पर रहने के बावजूद किसी भी डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए ना तो भर्ती किया और ना ही उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया। आपातकालीन वार्ड के स्ट्रेचर पर ही घायल ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति दिनेश चंद्र, जो की दिल्ली के कपासेडा में रह रहे थे। वह अपनी मां के पास फरीदाबाद के गांव भूपानी में आई हुई थी और फरीदाबाद में ही एक दुकान लगा रही थी। इसी के चलते वह पिछले कई दिनों से फरीदाबाद में ही थी। उसे फोन आया कि दिनेश बाथरुम में फिसल कर गिर गए हैं। जिसकी आंखों में चोट लगी है। दिनेश का प्राथमिक इलाज करा कर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डॉक्टर ने उसे बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में वह बीते मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे आ गई थी, लेकिन उसके पति दिनेश को डॉक्टर ने कार्ड पर ही रखा और केवल एक ग्लूकोस उसे लगाई गई। सुबह से लेकर शाम तक डॉक्टर ने ना तो उसके पति दिनेश को भर्ती किया और ना ही उन्हें रेफर किया। इसके चलते रात लगभग 9 बजे उसके पति ने दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में जब बादशाह खान सिविल अस्पताल के डॉक्टर रोहित गॉड से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!