देश के सबसे बड़े अशोक चक्र का उद्घाटन 5 को

Edited By Deepak Paul, Updated: 01 Jan, 2019 01:23 PM

the inauguration of the country s largest ashok chakra

रादौर खंड के गांव टोपरा कलां में 5 जनवरी को 30 फीट डाये के 6 टन वजनी देश के सबसे बड़े अशोक चक्र का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा से राज्यसभा सदस्य डा. सुभाष चंद्रा, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रादौर एम.एल.ए. श्याम सिंह राणा सहित...

यमुनानगर(सुमित): रादौर खंड के गांव टोपरा कलां में 5 जनवरी को 30 फीट डाये के 6 टन वजनी देश के सबसे बड़े अशोक चक्र का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा से राज्यसभा सदस्य डा. सुभाष चंद्रा, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रादौर एम.एल.ए. श्याम सिंह राणा सहित स्पीकर व जिला के दोनों विधायक शामिल रहेंगे।

इसके पीछे का संघर्ष बताते हुए द बुद्धिस्ट फोरम के फाऊंडर डा. सत्यदीप नील गौरी व उनके भाई सिद्धार्थ गौरी ने बताया कि इसके पीछे 4 साल की रिसर्च है। यह हेरिटेज प्रदेश से गुम था। इतिहास के मुताबिक प्रदेश में विपसना का सूत्र (प्रैक्टिस आफ मैडिटेशन) यहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि बनाने का अनुमानित बजट 45 लाख है, जिस पर दिन-रात 25 कारीगरों ने काम किया। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि योद्धा स्मारक समिति के अध्यक्ष दर्शन लाल जैन व ग्राम पंचायत के सभी मैम्बर्स व सरपंच मनीष कुमार पूर्णता सहयोग कर रहे हैं। फाऊंडर ने बताया कि सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने भी यहां के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा की है। टूरिज्म की टीम भी दौरा कर रही है। भविष्य में यहां पर स्तंभ, सूचना केंद्र, पार्क व टॉयलैट्स बनाने की योजना है।       
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!