विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र खत्म, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भाजपा किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 29 Jun, 2024 02:42 PM

the first session of the extended state executive meeting ended

विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की पहले सत्र की बैठक खत्म हो गई है। जिसके बाद चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव है और भाजपा की सरकार हरियाणा के योगदान से केंद्र...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा भाजपा के लिए शनिवार यानी आज का दिन बेहद अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी चुनावों को लेकर हरियाणा में नेताओं के मंथन करेंगे। वहीं विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की पहले सत्र की बैठक खत्म हो गई है। जिसके बाद चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव है और भाजपा की सरकार हरियाणा के योगदान से केंद्र में बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव में हरियाणा में भाजपा की जीत हुई और अब तीसरी बार भी भाजपा की जीत होगी।

 

चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी ह, पिछले 10 साल में हमने प्रदेश की जनता के लिए काम किया है। साथ ही हरियाणा भारत में तेज़ी लाने वाला मिजाज है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2027 तक विकसित भारत की बात की है। विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रभारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव सत्ता वापसी का चुनाव नहीं होगा। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार से पहले की सरकार के बारे में जानते हैं। हम तीसरी बार भी प्रदेश की जनता का विश्वास जीतेंगे।

 

PunjabKesari

 

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

धर्मेंद प्रधान के विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे सामने जो प्रतिद्वंदी हैं उनके पास कोई एजेंडा नहीं है, कांग्रेस पार्टी सकारात्मक विपक्ष की बजाय विकास में रोडे अटकाने का काम करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव सिर्फ सत्ता वापसी के लिए होंगे। हरियाणा के लोग स्थिरता चाहते हैं, विकास चाहते हैं, लोगों की हमसे अपेक्षाएं हैं, हम अनेकों विषयों में अच्छा काम किया है और करना भी बाकी है। वहीं भीतरघात पर पूछे सवाल पर प्रधान ने घर की अंदरूनी बात कहकर टाल दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटियां सीखने में लगी है। कांग्रेस पार्टी सदन में चर्चा नहीं चाहती साथ ही कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों का हित नहीं चाहती, वो सिर्फ सदन की कार्रवाई में रुकावट पैदा कर रहे है।

 

गठबंधन को लेकर बोले प्रधान

 

राव इंद्रजीत की नाराजगी को लेकर धर्मेंद प्रधान ने कहा कि वो बड़े नेता हैं, कल मेरी उनसे बात हुई है और वो नाराज नहीं हैं। साथ ही प्रधान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। धर्मेंद प्रधान सभी को ये विश्वास दिलाया कि भाजपा तीसरी बार सरकार जरूर बनाएगी और ये भी कहा कि हम 90 सीटें अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल कर सरकार बनाएंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। जिसके बाद जल्द ही आगामी चुनावों को लेकर दूसरे सत्र की बैठक होगी। बैठक में 90 की 90 विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

 

नीट पर बोले धमेंद्र प्रधान

 

नीट की परीक्षाओं पर पूछे गए सवालों पर धमेंद्र प्रधान ने खुलकर जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चर्चा ही नहीं चाहती, बल्कि चर्चा से भागना चाहती है। कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थी हित नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा प्रकरण सीबीआई को सौंप दिया है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!