भारत तोड़ने का डीएनए कांग्रेस के खून में है: संजय भाटिया

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Dec, 2022 10:03 PM

the dna of breaking india is in the blood of congress sanjay bhatia

बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी किस तरह से पूरे देश को जोड़ते हुए हरियाणा में अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे है।

गोहाना(सुनील): बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी किस तरह से पूरे देश को जोड़ते हुए हरियाणा में अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे है। भारत तोड़ने का डीएनए तो इनके खून में है। इनके पूर्वजों के कारण लाखों शरणार्थी भारत में आए। शायद देश में जिस तरह से कांग्रेस की हार हो रही है। उसके चलते सद्बुद्धि आई हो कि अपनी पार्टी को डूबने से बचाने के लिए यात्रा निकालने का विचार आया हो।

बता दें कि संजय भाटिया गोहाना में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।  इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सोनीपत जिले को पुलिस कमिश्नरी बनाए जाने को लेकर कहा कि सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह घोषणा की है। इससे सोनीपत वासियो को फायदा मिलेंगे और अपराध पर लगाम लगेगी।  गोहाना को जिला बनाने को लेकर भी कहा चुनाव के समय भी यह मांग उठाई जाती थी, लेकिन जिले के लिए जितना क्षेत्र उपलब्ध होता है,उचना उपलब्ध नहीं है। इसलिए लोग नए जिले में आने से लिए कतराते है।

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana  सर्च करें।)       

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!