आवारा कुत्तों का आतंक, पशुओं व बच्चों को बना रहे शिकार

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Oct, 2020 04:00 PM

terror of stray dogs hunting for animals and children

क्षेत्र के गांव सालवन में आवारा कुत्तों का आंतक छाया हुआ है। कुत्ते जिंदा पशुओं को अपना शिकार बना रहे है जिसके चलते पशुपालक परेशान हो चुके है। इसके लिए पशुपालक कई बार...

असंध : क्षेत्र के गांव सालवन में आवारा कुत्तों का आंतक छाया हुआ है। कुत्ते जिंदा पशुओं को अपना शिकार बना रहे है जिसके चलते पशुपालक परेशान हो चुके है। इसके लिए पशुपालक कई बार अधिकारियों को भी सूचित कर चुके है। इसके लिए पशुपालक कई बार अधिकारियों को भी सूचित कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों फूल सिंह मास्टर, जसबीर, राहुल, दिनेश जगदीप, नकुल, मुकेश आदि ने बताया कि आवारा कुत्ते पशु पालकों के लिए परेशानी का सबब बन चुके है।

फूल सिंह ने बताया कि उनकी लगभग 15 दिन एक कटड़ी थी। रात के समय गली के आवारा कुत्तों ने कटड़ी पर धावा बोल दिया व नोच डाला, जिससे कटड़ी की मौत हो गई जिससे उन्हें भारी नुक्सान हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, कुत्ते इससे पहले एक गाय की बछड़ी को भी अपना शिकार बना चुके है। पशुपालकों के लिए आवारा कुत्ते किसी आफत से कम नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!