सोनीपत में हवाई फायर से दहशत, गाली गलौज करने से रोकने पर युवक ने चलाई गोली

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 12:47 PM

terror due to aerial fire in sonipat youth shot dead when stopped from abusing

सोनीपत जिले में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाली गलौज करने के बाद एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए से गोली हवा में चलाई थी। पुलिस ने धारा 285, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सोनीपत : सोनीपत जिले में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाली गलौज करने के बाद एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए से गोली हवा में चलाई थी। पुलिस ने धारा 285, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गोली चलने मचा हड़कंप 

शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को साढ़े 7 बजे के करीब वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही सन्नी वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उसने उसे गालियां देने से रोका। इसके बाद वह मौके से चला गया। रोहित ने बताया कि कुछ देर बाद सन्नी वापस उसकी दुकान के पास आया और उसे डराने व दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल निकाल ली। इसके बाद उसने हवाई फायर किया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। गोली चलने की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और वारदात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांंच शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!