पीजीटी व टीजीटी अध्यापकों की भर्ती को लेकर झूठ फैला रहे सुरजेवाला : प्रवीण आत्रेय

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 05 Dec, 2022 09:47 PM

surjewala spreading lies regarding pgt and tgt recruitment  praveen atreya

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि सुरजेवाला ठेका कर्मी नीति 2022 (Contractual person policy 2022) पढ़ लेते तो ट्वीट न करते।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला हर बार झूठ के सहारे हरियाणा में अपना राजनीतिक अस्तित्व तलाशने का प्रयास करते हैं। प्रवीण आत्रेय ने सुरजेवाला द्वारा पीजीटी व टीजीटी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भर्ती में अपनाए गए मापदण्ड पर सवाल उठाने से पहले सुरजेवाला ठेका कर्मी नीति 2022 (Contractual person policy 2022) पढ़ लेते तो ट्वीट न करते। यह नीति 30 जून 2022 को सार्वजनिक हो गई थी। इस तरह की भर्ती में अपनाएं जाने वाले मापदंड को पूरी स्पष्टता से बताया गया था। सरकार ने तकनीक का उपयोग करके पारदर्शी तरीके से भर्ती की है। परन्तु पारदर्शिता कांग्रेस के लोगो को रास नहीं आती। 

 

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला जानते हैं कि नवनियुक्त अध्यापकों के कागजों की जांच डीईओ कार्यालय में ज्वाइनिंग के समय होती है। सरकार के ओर से ऑफर लेटर 2 दिसंबर को जारी हुए हैं। 3 व 4 तारीख का शनिवार और रविवार था। लेकिन रणदीप सुरजेवाला 5 दिसम्बर को ट्वीट करके पूछते है कि आय से संबंधित जांच क्यों नहीं की गई। इससे स्पष्ट होता है कि यह केवल राजनीति अस्तित्व तलाशने का प्रयास है। सरकार की पारदर्शिता के कारण कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं।

 

कांग्रेस सरकार के समय में हरियाणा में नौकरियां बिकती थी। नौकरी प्राप्त करने का एकमात्र मापदंड भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदल डाला। यह बदलाव कुछ लोगों को हज़म नहीं हो रहा है। इसलिए हर भर्ती पर झूठ का प्रोपेगेंडा किया जाता है। तथ्य इनके झूठ से पूरी तरह अलग होते हैं। हरियाणा की जनता इनके झूठ को समझ चुकी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!