सूरजकुंड मेले में कैदियों का जलवा: जेल विभाग ने लगाया है ये स्टाल, 50 लाख इनकम की उम्मीद

Edited By Isha, Updated: 07 Feb, 2024 06:45 PM

surajkund mela news

हरियाणा के सूरजकुंड मेले में हरियाणा राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कैदी अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। हरियाणा राज्य की 18 जेलों में विभिन्न अपराधिक मामलों में बंद कैदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प के सामान

फरीदाबाद:  हरियाणा के सूरजकुंड मेले में हरियाणा राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कैदी अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। हरियाणा राज्य की 18 जेलों में विभिन्न अपराधिक मामलों में बंद कैदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प के सामान को सूरजकुंड मेले में बेहद पसंद किया जा रहा है। सूरजकुंड मेले में हरियाणा जेल विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए हैंँ।


आपको बता दें कि हरियाणा की 18 कारागारों में बंद कैदियों को हरियाणा जेल विभाग द्वारा सुधार, पुनर्वास और समायोजन की तरफ लेजाने के लिए अग्रसर है, जिसके चलते बंदियों को हस्तकार बनाया जा रहा है, जिससे वो जेल से बाहर निकल कर एक नए जीवन की शुरुआत कर सके। बंदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में हरियाणा जेल विभाग पिछले 8 सालों स्टाल लगा रहा है। जहां से उन्हें लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है, साथ ही बंदियों का आत्मविश्वास और उत्साह भी बढ़ रहा है। यह हस्तकलाकारी उन कैदियों की है, जो किसी न किसी अपराध में हरियाणा जेलों में बंद है। और जैल से निकल कर अपने नए जीवन की शुरुआत करना चाहते है। 


उन्होंने बताया की कैदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को लोग बहुत पसंद कर रहे है।अबकी बार लगभग 40 से 50 लाख तक की इनकम हम जेनरेट करेंगे। साथ ही उन्होंने कैदियों के माध्यम से लोगों को सन्देश देते हुए कहा कि हमारा एक पल का क्रोध जहां हमें जेल तक पहुंच देता है वहीं परिवार और समाज को भी दुख पहुँचता है। इसलिए क्रोध न करके अपने परिवार, समाज और अपने भविष्य का विचार करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!