सुभाष बराला ने लोकसभा चुनावों में जीत का ठोका दावा, बोले- सभी 10 सीटों पर खिलेगा 'कमल'

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2024 06:12 PM

subhash barala claims victory in lok sabha elections

भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला आज उचाना पहुंचे। जहां उन्होंने PWD रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि वो हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा...

उचाना (प्रदीप श्योकंद): भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला आज उचाना पहुंचे। जहां उन्होंने PWD रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि वो हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करके मोदी की झोली में डालेंगे। 

सुभाष बराला ने कहा कि 30 जनवरी को हमने सभी लोकसभा क्षेत्रों के कार्यालय खोल दिए। जिस दिन से कार्यालय शुरू हुआ तभी से हमारी लोकसभा चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 2 दिन के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में हमारी टीमें 9 तारीख को सुबह जाएगी। हर बूथ पर जाएगी वहां जो भी पार्टी के संगठनात्मक काम से लेकर के जो भी राजनीतिक गतिविधिकयां वो वहां पर होंगी। एक बड़ी तैयारी की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की 9 फरवरी से हर बूथ पर हो रही है। लोकसभा में जेजेपी, बीजेपी के गठबंधन को लेकर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे ये हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। हर बूथ पर किस तरीके से जीता जाए ऐसी तैयारी भारतीय जनता पार्टी की है।

विपक्ष द्वारा ED का दुरुपयोग करने के निरंतर केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा ने एक साफ सुथरा शासन लाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय स्तर की बात हो या प्रदेश स्तर की, हर जगह साफ सुथरा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के ऊपर काम चल रहा है। इसके लिए एक नेता नहीं 10 नेता के ऊपर भी ED की रेड डालने की जरूरत पड़ी तो कानून अपना काम करेगा। साफ सुथरा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की जवाबदेही भारतीय जनता पार्टी, देश के पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की है। क्या वो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे। जो लोग गरीबों के खून पसीने की कमाई को हड़पे बैठे है उनको भारतीय जनता पार्टी नहीं छोडग़ी। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार करने की खुली छूट नहीं दी जा सकती।

इंडिया गठबंधन पर बोले बराला

इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए बराला ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन का तो सिर्फ नाम रह गया है। जब नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की है नीतीश कुमार का तो बहुत दिनों से वहां दम घुट रहा था। इसके अलावा और बहुत नेताओं का दम इंडिया गठबंधन के अंदर घुट रहा है। इसलिए उनकी हरियाणा में दस की दस सीटें जीतने के दावे हास्यपद लगती है। बिहार की तरह अन्य प्रदेशों में ममता बनर्जी सबसे बड़े प्रदेश की सीएम है उन्होंने भी इन्हें अलविदा कह दिया है। हरियाणा में अभी पिछले दिनों रैली करके गए थे इन्होंने भी कहा कि विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में क्या करेंगे ये स्पष्ट है। ये गठबंधन चलने से पहले बिखर गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!