3 दिन बाद नायब सूबेदार शव नहर से बरामद, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Jun, 2024 07:19 PM

subedar manjeet last rites performed with state honours

गांव हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय फौजी मनजीत का शव दो दिन बाद शनिवार रात्रि काजलहेड से बरामद कर लिया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों हवाले कर दिया...

टोहाना(सुशील सिंगला): गांव हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय फौजी मनजीत का शव दो दिन बाद शनिवार रात्रि काजलहेड से बरामद कर लिया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों हवाले कर दिया। पैतृक गांव में पहुंचने पर हिसार बटालियन द्वारा जवान को अंतिम सलामी दी गई।  इस दौरान पूर्व विधायक निशान सिंह, बीडीपीओ हुक्म चंद, थाना प्रभारी देवीलाल सहित गणमान्य लोगो ने श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह ही सूबेदार नायक मनजीत सिंह जम्मू कश्मीर से वापस अपने घर लौटा था। गर्मी के कारण वह दोपहर को दोस्तों के साथ नहर में नहाने चला गया। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया।  गुरुवार से फौजी की तलाश जारी थी, लेकिन शव नहीं मिल पाया, जिसके बाद उकलाना पुलिस कुंदनपुर गांव से आगे काजलहेड़ पर जाल लगाकर जांच में जुटी हुई थी। जहां देर रात्रि शव बरामद कर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मंजीत सिंह की छुट्टी 5 जून को मंजूर होनी थी, लेकिन अधिकारियों ने उसे गुरुवार को छुट्टी दे दी। जिसके बाद यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार परिजन उसका रिश्ता पक्का करना चाहते थे। इसलिए उसे गांव में बुलाया था, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।

 26 वर्षीय मनजीत सिंह स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में तैनात था और गुरुवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था।  गांव के सरपंच राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले मनजीत घर छुट्टी पर गया था। उसी दिन नहर पर नहाने के लिए गया था और नहर में बह गया था। शव रात को बरामद किया गया और आज राजकीय सम्मान के साथ संस्कार अंतिम संस्कार किया गया।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!