Sub Inspector रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने प्लान के तहत दबोचा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jun, 2025 08:31 PM

sub inspector arrested red handed while taking bribe

करनाल की ACB टीम ने आरोपी ने पुलिस सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना निसिंग के सब इंस्पेक्टर ने शिकायकर्ता से रिश्वत की डिमांड की थी।

करनाल : करनाल की ACB टीम ने रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर अजायब सिह को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार। शिकायतकर्ता का पोल्ट्री फीड के पैसे के लेनदेन को लेकर किसी से झगड़ा चल रहा था। मामले को रफा-दफा करने के लिए सब इस्पेक्टर द्वारा 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी गई थी। आखिरकार 20 हजार रूपये में डील पक्की हुई। एसीबी ने 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते आरोपी सब इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!