दमदमा झील के पास तालाब में नहा रहा 12वीं का छात्र डूबा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Aug, 2026 07:35 PM

student drown in water pond near damdama sohna

सोहना में दमदमा झील के पास बने तालाब में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद छात्र का शव पानी से बाहर निकाला गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना में दमदमा झील के पास बने तालाब में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद छात्र का शव पानी से बाहर निकाला गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान बादशाहपुर के रहने वाले आशुतोष के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था और शुक्रवार दोपहर को अपने दोस्तों शशिकांत और जतिन के साथ बाइक पर सवार होकर दमदमा झील आया था। यहां वह दमदमा झील के पास शिव मंदिर के नजदीक बने तालाब में नहा रहे थे। नहाते समय आशुतोष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हुए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोहना पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!