रिश्ते हुए तार-तार: कलयुगी सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ किया घिनौना काम, मां ने दी शिकायत

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2024 11:47 AM

stepfather did a disgusting thing with a minor

क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की का

भिवानी: क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर सौतेले पिता के खिलाफ पोस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। लड़की के सौतेले पिता बिजेंद्र गांव में ही बस अड्डे पर टायर पंचर का काम करता है। वह वहां से घर आया। घर आते ही उसने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

लड़की की मां ने बताया कि जब वह घर आई तो लड़की ने उसे सारी बात बताई। जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम लड़की व उसकी मां को साथ ले गई। लड़की के पिता की क़रीबन 10 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से लड़की की मां को बिजेंद्र के पल्ले लगा रखा था।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र के दो बच्चे हैं। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर उसके सौतेले पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।   
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!