Breaking

नूंह हिंसा पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का बयान, दोषियों को मिलेगी सज़ा, निर्दोष को मिलेगा न्याय

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 22 Aug, 2023 03:49 PM

statement of cabinet minister moolchand sharma on nuh violence

जिले के लघु सचिवालय में आज कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : जिले के लघु सचिवालय में आज कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मूलचंद शर्मा ने लगभग 12 जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने की आदेश जारी किए। वहीं उन्होंने 31 जुलाई को दक्षिणी हरियाणा में हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोषों को न्याय मिलेगा।

सोनीपत की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में हुआ जिसमें हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इस बैठक में 12 पहले से ही प्रस्तावित समस्याओं को रखा गया था। इनमें से तीन समस्याओं का अधिकारियों में पहले ही निपटारा कर दिया था जबकि वह समस्याओं को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुना और उनका उनके संबंधित अधिकारियों को निपटने के आदेश जारी किए।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दक्षिणी हरियाणा में हुई हिंसा पर विपक्ष की आरोपी का जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज इस पूरे मामले को देख रहे हैं, दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी और निर्दोषों के साथ न्याय होगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बूढ़े हो चुके है, उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा करवाए गए कामों की चर्चा कभी भी जनता के बीच में नहीं की है, उन्हें विकास नहीं दिख रहा है। आज हरियाणा में मारुति का एक और बड़ा उद्योग लग रहा है और हरियाणा में चारों तरफ नेशनल हाईवे का जाल बिछा है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा वेतनमान में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती हुई आ रही है और आगे भी कोई मांग रखी जाएगी तो उन मांगों को भी पूरा किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!