Haryana: रिश्तों का कत्ल...नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो रिटायर्ड SI के बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2024 09:20 AM

son murdered mother

रोहतक शहर की आजादगढ़ कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी कि वह उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक शहर की आजादगढ़ कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी कि वह उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी। घटना की सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल आरोपी हत्यारा बेटा मौके से भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस से रिटायर्ड एसआई रणवीर पहलवान अपनी पत्नी सुनीता और बेटे अश्वनी के साथ आजादगढ़ की उत्तम नगर कॉलोनी में रहता है। बेटा अश्वनी नशे का आदी था। परिवार उसकी इस आदत से परेशान था। अश्विनी ने मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे जो मां सुनीता ने देने से मना कर दिया। इसके चलते मां बेटे में विवाद हो गया। इस विवाद में अश्विनी ने तेजधार हथियार से गला रेत कर अपनी मां सुनीता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि यह बताया जा रहा है कि महिला का बेटा नशे का आदी था और इस पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। फिलहाल उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!