हरियाणा में जमीनी जुर्म: बेटे ने बाप की हत्या कर आंगन में गाड़ दिया शव, जानें पूरा मामला (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 06 Jan, 2019 09:30 PM

हिसार जिले के बरवाला शहर से जमीन जायदाद के लालच में रिश्तों की बलि देने का मामला सामना आया है। जो पिता ताउम्र अपनी संतान की खुशियों के लिए अथक आजीवन मेहनत करता है, यहां वही संतान शैतान का रूप लेकर अपने ही पिता के खून का प्‍यासा बन गया। बरवाला...

बरवाला(पासाराम): हिसार जिले के बरवाला शहर से जमीन जायदाद के लालच में रिश्तों की बलि देने का मामला सामना आया है। जो पिता ताउम्र अपनी संतान की खुशियों के लिए अथक आजीवन मेहनत करता है, यहां वही संतान शैतान का रूप लेकर अपने ही पिता के खून का प्‍यासा बन गया। बरवाला थाना बरवाला के गांव हसनगढ़ में जमीन के लालच में आकर एक बेटे ने अपने पिता की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर के ही आंगन में दबा दिया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मृतक 57 वर्षीय बुजुर्ग सतबीर सिंह उर्फ भीरा पड़ोस के गांव कल्लर भैनी के एक ढाबे पर रहता था, उसके बड़े बेटे सोनू ने अपने एक रिश्तेदार गांव नियाना वासी राहुल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर लिया है, घटना की सूचना मिलने पर बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

थाना प्रभारी बरवाला इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह डीएसपी बरवाला जयपाल सिंह और सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ डॉ. अजय भी मौके पर पहुंचे। हत्या की वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बरवाला के नायब तहसीलदार प्रकाशवीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया। घर के आंगन में कसी से खुदाई करवाकर मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया। 

PunjabKesari

डीएसपी जयपाल सिंह के अनुसार सतबीर सिंह 17 दिसंबर से लापता था, 31 दिसंबर को बरवाला पुलिस स्टेशन में सतबीर की बेटी मुकेश रानी ने अपने पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। बेटी मुकेश ने ही भाई सोनू पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी पुलिस ने इंटेरोगेट्स किया तो आरोपित सोनू ने सारी वारदात कबूल करते हुए सब कुछ उगल दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!