सोहना पुलिस के हत्थे चढ़ी नशेड़ी चोरों की गैंग, बंद मकानों को बनाते थे निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Jun, 2025 04:46 PM

sohna police arrested 3 drug addict thieves in gurgaon

सोहना फौवारा चौक पुलिस चौकी ने नशे की लत में डूबे 3 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो नशे के लिए बंद मकानों में रखे सामानों की चोरी करते थे।

सोहना (सतीश कुमार राघव) : सोहना फौवारा चौक पुलिस चौकी ने नशे की लत में डूबे 3 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो नशे के लिए बंद मकानों में रखे सामानों की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन दिन पहले एक बंद मकान से चोरी किए गए लगभग एक क्विंटल पीतल के बर्तन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम विष्णु, संस्कार और कमल हैं, जो सोहना के अलग-अलग वार्डों के निवासी हैं और नशे के आदि बताए जा रहे हैं। ये तीनों 20 जून को सोहना के वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला कास्तवाड़ा में एक बंद मकान से हजारों रुपये कीमत के पीतल के बर्तन चोरी कर गए थे। चोरी की शिकायत मकान मालिक पवन ने पुलिस को दी थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्धों की पहचान की। जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर, अदालत से दो दिन की पुलिस रिमांड ली। रिमांड के दौरान आरोपियों ने चोरी कर रखे गए पीतल के बर्तनों के एक खंडर मकान से बरामदगी में सहयोग किया। रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों पहले भी कई चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी ये बंद मकानों को अपना निशाना बनाते हैं। आरोपियों को गंदे नाले के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी किए गए बर्तनों को बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस फिलहाल आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या ये अपराधी जेल से बाहर आने के बाद अपनी आदतें सुधार पाएंगे या फिर दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर जेल पहुंचेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!