'पीएम के आने से पहले लूटेरों को भेजें जेल', अभय चौटाला ने सैनी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Apr, 2025 04:19 PM

send looters to jail before pm s arrival  chautala made serious allegations

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद के पहुंचकर इनेलो हिसार जोन के पदाधिकारी के साथ बैठक की। वहीं चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट को लेकर हरियाणा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद के पहुंचकर इनेलो हिसार जोन के पदाधिकारी के साथ बैठक की। वहीं चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट को लेकर हरियाणा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि हिसार में पीएम के उद्घाटन से पहले लूटेरों को सलाखों के पीछे भेंजें। 

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा के साथ विशेष लगाव रहा है। हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे पीएम से प्रदेशवासियों को उम्मीद है कि वह प्रदेश के विकास और कर्जमुक्त करने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेंगें। इसके अलावा एयरपोर्ट के नाम पर लूट मचाने वालों को शाबाशी देने की बजाय शिकंजा कसकर जाएंगे। उनका कहना है कि एयरपोर्ट बनाने के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। 180 करोड़ के काम पर 1800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। पीएम इसकी जांच करवाएं और भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। 

कांग्रेस से भी आगे है भाजपा- अभय

अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में इनेलो की हिसार जोन की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वक्फ संशोधन बिल के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने भी जात-पात की राजनीति की थी लेकिन भाजपा तो कांग्रेस से भी दो कदम आगे निकल गई है। उसने किसी वर्ग विशेष को नहीं छोड़ा। हर वर्ग को आपस में लड़ाने का काम किया है। यह बिल भी भाजपा केवल लोगों को आपस में लड़ाने के लिए लेकर आई है। 

सीएम को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती- अभय

विधानसभा में नेता विपक्ष के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा में आज न सत्ता पक्ष और न विपक्ष, दोनों आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएम ने हुड्डा का मजाक उड़ाते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह भाषा सीएम को शोभा नहीं देती। सीएम पद एक गरिमा होती है। अगर सीएम कोई काम नहीं कर सकता तो उसे यह छूट नहीं है कि वह किसी का भी मजाक उड़ाए। 

लोग सोचने पर मजबूर हैं- अभय चौटाला 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौटाला सरकार में सरकार के पास सरप्लस पैसा होता था लेकिन अब ब्याज चुकाने के लिए भी सरकार को कर्जा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों में जागरूकता आनी शुरू हो गई है। लोग सोचने पर मजबूर हैं कि किसी गलत आदमी को विधानसभा में भेजने से और बोलने वाले को विधानसभा से बाहर रखने से क्या नुकसान होता है। प्रदेश में यह बदलाव की निशानी है।

मजबूत हो रही पार्टी- अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज इनेलो का जनाधार बढ़ रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश को 3 जोन गुरूग्राम, हिसार और अंबाला में बांटा गया है। गुरूग्राम जोन में 8 जिले शामिल हैं और प्रकाश भारती व कर्ण चौटाला को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिसार जोन में 7 जिले शामिल है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, दादरी व महेन्द्रगढ़ शामिल है। इस जोन में डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला व राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान को जोन प्रभारी लगाया गया है। इसी जोन की आज फतेहाबाद में बैठक हुई है। अम्बाला जोन में 7 जिले शामिल है। इसकी जिम्मेवारी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व शेर सिंह बडशामी को सौंपी गई है। अभय चौटाला ने कहा कि वह मई महीने से प्रदेशभर के दौरे शुरू होंगे। 25 सितम्बर को जननायक चौ. देवीलाल जयंती से पहले वह सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!