40 की उम्र में डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार सीमा ने जीता पदक

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Oct, 2023 06:14 PM

seema won medal for the third consecutive time in asian games

विश्व स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ी अपना दमखम हमेशा देश के लिए दिखाते हुए नजर आते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खिलाड़ी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। 40 की उम्र में भी इनके हौसले बुलंद हैं। हम बात कर रहे हैं, चार बार की...

सोनीपत (सन्नी मलिक): विश्व स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ी अपना दमखम हमेशा देश के लिए दिखाते हुए नजर आते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खिलाड़ी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। 40 की उम्र में भी इनके हौसले बुलंद हैं। हम बात कर रहे हैं, चार बार की ओलंपियन, चार बार राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाली और अब एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार पदक जीतने वाली खिलाड़ी सीमा अंतिल की।  सीमा ने एक बार फिर एशियन गेम्स में देश के लिए डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सीमा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

PunjabKesari

हरियाणा के पहलवान पहले ही देश के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत के तिरंगे को शान से विदेश में लहरा रहे हैं तो दूसरी तरफ हरियाणा के अन्य खेलों के खिलाड़ी भी देश का मान सम्मान बढ़ाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोनीपत के गांव खेवड़ा की रहने वाली सबसे अनुभवी एथलीट सीमा एक बार फिर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है, हालांकि अबकी बार उन्होंने डिस्कस थ्रो में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 40 साल की उम्र में इस तरह की परफॉर्मेंस से सीमा ने लोगों का दिल जीत लिया है।  आपको बता दें कि सीमा देश की सबसे अनुभवी एथलीट्स में से एक हैं। वह चार बार देश के लिए ओलंपिक में खेल चुकी हैं और चार बार राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनका यह लगातार तीसरा एशियन गेम्स था जहां पर उन्होंने पदक जीता है।

सीमा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा के पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गदगद नजर आ रहे हैं तो उनकी भतीजी भी अपनी बुआ की जीत पर जश्न मनाती हुई नजर आ रही है।उनके पिता विजयपाल का कहना है कि आज हमें सीमा की उपलब्धि पर बहुत ज्यादा खुशी है, लेकिन हमारे साथ-साथ सीमा की उपलब्धि पर देश को भी नाज हो रहा है। 40 साल की उम्र में देश के लिए पदक जीतना किसी भी एथलीट के लिए बहुत बड़ी बात है। इस उम्र तक अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए हर एथलीट को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।  वहीं उनकी भतीजी अनुष्का भी अपनी बुआ के नक्शे कदम पर चल कर आगे बढ़ना चाहती हैं।

                                (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!