रोहतकः नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरी, 22 वार्डो में हुआ सीटों का बंटवारा, 8 वार्डों में महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Dec, 2024 08:22 PM

seats distributed among 22 wards in rohtak municipal corporation election

रोहतक नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासनिक ने पूरी तैयारी कर ली है और 22 वार्डों के लिए आज यानी सोमवार को ड्रा निकाले गए। 22 वार्डों में से 8 वार्डों में महिलाएं चुनाव लड़ेंगे।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासनिक ने पूरी तैयारी कर ली है और 22 वार्डों के लिए आज यानी सोमवार को ड्रा निकाले गए। 22 वार्डों में से 8 वार्डों में महिलाएं चुनाव लड़ेंगे। साथ ही अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लिए 7 सीटें रिजर्व रखी गई है। डीसी ने मौजूदा पार्षदों के सामने ड्रा निकला।

माना जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में रोहतक नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं, इसके लिए आज 22 वार्डो का ड्रा निकाला गया जिसमें 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वही जानकारी देते हुए डीसी धीरेंद्र खड़गटा  ने बताया जिला प्रशासन नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि रोहतक नगर निगमो के वार्डों का आज ड्रॉ हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुल 22 वार्ड है जिसमें से वार्ड 1, 7, 9, 11, 12, 13,15, 16,17, 19 और 20 जनरल पुरुष और वार्ड 6, 10, 14 और 22 जनरल महिला है। इसके अलावा वार्ड 18 BC-A महिला और वार्ड 21 BC-A पुरुष है। डीसी ने कहा कि वार्ड 8 BC पुरुष, वार्ड 3,4 SC महिला और वार्ड 2 व 5 SC पुरुष के लिए आरक्षित रखी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!