मंडी में आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम ने की किसानों के साथ बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Oct, 2023 01:04 PM

sdm held meeting with farmers regarding mandi problems being faced

भारतीय किसान यूनियन के द्वारा इंद्री अनाज मंडी की समस्याओं को लेकर के प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के चलते  किसान भवन में काफी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। जैसे ही इसकी सूचना इंद्री एसडीएम को लगी। एसडीएम अनाज मंडी के कार्यालय...

इंद्री (मैनपाल): भारतीय किसान यूनियन के द्वारा इंद्री अनाज मंडी की समस्याओं को लेकर के प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के चलते  किसान भवन में काफी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। जैसे ही इसकी सूचना इंद्री एसडीएम को लगी। एसडीएम अनाज मंडी के कार्यालय में पहुंचे और किसानों से उनके मुद्दे पर बातचीत की। इस दौरान राइस मिलर्स संगठन के दोनों प्रधान अनाज मंडी के प्रधान व खरीद एजेंसी मौके पर मौजूद रहे।

किसानों ने इंद्री एसडीएम के सामने कुछ मांगों को रखा, जिन मांगों पर  एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए अधिकारी व राइस मिलर संगठन को आदेश जारी किया। किसानों की मांगों को तुरंत ही माना जाए, क्योंकि सभी जायज मांगे हैं।

किसानों के तरफ से मांग रखी गई की किसान भवन किसानों के लिए ही होना चाहिए। जबकि उसमें कुछ पटवारी अपना कार्यालय चला रहे थे। वहीं पर गेट पास, मंडी के अंदर पंखा लगाना व नमी के नाम पर राइस मिलों के द्वारा कट लगाने आदि मुख्य मांगे थी। इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया और सभी मांगों को एसडीएम ने तुरंत ही लागू करने के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

इंद्री एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों के हित में कुछ मांगे रखी गई थी। जिनका सफलतापूर्वक सुनकर उन पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूर दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। अब किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी मांगों को मान लिया गया है। उन्होंने कहा कि गेट पास की भी व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। ताकि लंबी लाइन ना लगे। वहीं पर उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह धान को भी सुखा कर और साफ करके मंडी के अंदर ले आएं ताकि उनको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

भारतीय किसान यूनियन के नेता रामपाल चहल व इंद्री ब्लॉक के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि आज इंद्री एसडीएम व मंडी प्रशासन के साथ वार्तालाप  कुछ मांगों को लेकर के हुई है। उन सभी मांगों को मान लिया गया है। वहीं किसान यूनियन चेतावनी दी की धान में नमी के नाम पर यदि किसानों के साथ भेदभाव किया गया तो फिर वह किसी भी प्रकार के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों को किसी भी सूरत में लूटने नहीं दिया जाएगा। हमेशा ही भारतीय किसान यूनियन हर किसान के साथ खड़ा है। जब भी किसी किसान को कोई समस्या आती है तो तुरंत ही वह भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों से बातचीत कर सकता है।

                            (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!