शंभू बॉर्डर पहुंचे सरवन सिंह पंधेर, पंजाब सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Mar, 2025 03:01 PM

sarwan singh pandher reached shambhu border

शम्भू मोर्चा पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले खत्म करवा दिया था। उसके बाद आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर शम्भू बॉर्डर पहुंचे और हरियाणा के बार्डर तक पहुंचकर खुशी जताई।

अंबाला (अमन कपूर) : शम्भू मोर्चा पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले खत्म करवा दिया था। उसके बाद आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर शम्भू बॉर्डर पहुंचे और हरियाणा के बार्डर तक पहुंचकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आगे की लड़ाई जल्द तय की जाएगी कि अब मोर्चे का रुख क्या रहेगा।

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब पुलिस ने शम्भू मोर्चे को हटाने की कार्रवाई शुरू करते हुए 20 मार्च शाम तक शम्भू बॉर्डर का रास्ता खुलवा दिया था। उस दौरान कई किसानों को गिरफ्तार भी किया गया था। उसके बाद आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर किसानों के साथ शम्भू मोर्चे की स्थिति देखने पहुंचे। सरवन सिंह पंधेर पैदल हरियाणा बार्डर तक गए और काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने शम्भू मोर्चा खत्म करवाने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा किसानों ने रास्ता नहीं रोका था। बल्कि हरियाणा की तरफ से रास्ता रोका गया था। उन्होंने कहा मोर्चे की अगली रणनीति जल्द तय की जाएगी और मोर्चे का क्या रुख रहेगा यह तय किया जाएगा। उन्होंने साफ इशारा किया कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी लेकिन मोर्चा कहाँ लगाया जाएगा यह जल्द तय किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!