संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लांच, बोले- भाजपा के जुल्म का जवाब वोट देकर देगी जनता

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 16 Apr, 2024 07:33 PM

sandeep pathak launches  zulm ka jab vote se  campaign

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया।

कैथल: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे। 

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने का समय आया तो ये प्रश्न उठता है कि भाजपा ने हरियाणा की जनता के लिए क्या काम किए? ये जगजाहिर है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर जुल्म किए हैं, इसलिए उस जुल्म का जवाब जनता देगी और जुल्म का एक ही जवाब है जो प्रजातंत्र में वोट से दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक एक घर में जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाते हैं तो उन्हें दिल्ली के बोर्डरों पर ऐसे रोका जाता है जैसे दुश्मन देश हमला कर रहा हो। जबकि वो अन्नदाता है जो हमारे लिए सब कठिनाइयां सहकर अन्न उगाता है। वो किसान जब अपनी मांग लेकर दिल्ली जाता है तो उन पर जो जुल्म भाजपा की सरकार करती है वो जगजाहिर है। भाजपा ने किसानों पर गोलियां चलाई, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां बरसाई। दिल्ली बॉर्डर पर सैकड़ों किसान शहीद हो गए। इसलिए इस बार जनता किसान पर हुए जुल्म का जवाब वोट से देगी।

PunjabKesari

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा में हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हैं। हर तरफ अव्यवस्था है और जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कहीं भी कुछ भी हो रहा है। ये वही हरियाणा है वही लोग हैं अचानक भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसा क्या हो गया कि हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हो गई। जिन खिलाड़ी बहनों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया, वही बहनें अपने ही हरियाणा में अपना सम्मान बचाने में अक्षम हो जाती हैं। उन खिलाड़ी बहनों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जाता है। जो अन्याय हमारी बहनों के साथ पूरी दूनिया ने देखा है उस जुल्म का जवाब जनता वोट से देगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल ने पूरे विश्व में अपने काम के दम पर देश का नाम रोशन किया। आज की गंदी राजनीति के समय भी हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल स्कूल, अस्पताल, गुड गवर्नेंस, मान सम्मान और किसान के अधिकार की राजनीति लेकर आया है। लेकिन जिस दिन से अरविंद केजरीवाल ने राजनीति शुरू की, भाजपा को रास नहीं आई, उसी दिन से हरियाणा  के बेटे को खत्म करने के लिए ये लोग षड्यंत्र करते रहे और अंत में इन्होंने हरियाणा के बेटे को जेल में डाल दिया है। हरियाणा का बेटा आज जेल में है। अरविंद केजरीवाल का कसूर केवल इतना है कि वो स्कूल, अस्पताल बनाने की और आम आदमी को मान सम्मान देने की बात करता है। इसीलिए अपका बेटा जेल में है और जेल का जवाब जनता वोट से देगी।

PunjabKesari

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जो भी देश की जनता को कमजोर समझता है वो गलती करता है। लेकिन हमारे देश की जनता शांतिप्रिय है वो तुरंत कभी भी अन्याय के खिलाफ जाकर लड़ाई झगड़े नहीं करती है। इसलिए उन्होंने जो अन्याय अभी तक देखा है उसका जवाब वोट से देगी। संकल्प पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक ही संकल्प रहते हैं। भाजपा देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेती है लेकिन चुनाव के बाद एक एक संस्था ईडी और सीबीआई को अपने कब्जे में लेकर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम करती है। भाजपा को शाम, दाम, दंड, भेद से चुनाव जीतना है इसके अलावा कोई दूसरा संकल्प नहीं है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जिस झूठे केस को भाजपा शराब घोटाला कह रही है। उस शराब घोटाले का लेन देन भाजपा के खाते में मिला है। भाजपा ने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत फंसाया है। जेल में हरियाणा के बेटे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा। अभय चौटाला के हरियाणा हमारा बनाया हुआ है बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान उनको सदबुद्धि दे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!