Edited By Manisha rana, Updated: 24 Dec, 2023 04:12 PM
भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले पर साक्षी मलिक की मां ने खुशी जताई है।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले पर साक्षी मलिक की मां ने खुशी जताई है।
साक्षी की मां ने बृजभूषण के निकटतम लोगों को दूर रख कर फेडरेशन बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद साक्षी मलिक काफी खुश है और वह अपने सन्यास वापसी पर पुनर्विचार कर सकती है। साक्षी का मां सुदेश मलिक का कहना है कि की खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए साक्षी फेडरेशन में भी आ सकती है और राजनीति में भी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस बात की लड़ाई लड़ रहे थे, आज उनकी जीत हुई है। वहीं साक्षी मलिक ने बताया था कि गोंडा में रखी गई कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों में डर था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)