पहलवान साक्षी मलिक ने फेसबुक के जरिए बताई अपनी शादी की तारीख

Edited By Updated: 27 Mar, 2017 01:49 PM

sakshi malik marriage date

रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक ने अपने पहलवान मंगेतर सत्यव्रत कादियान से शादी की तारीख फेसबुक के जरिए बता दी है। साक्षी ने अपने फेसबुक...

रोहतक:रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक ने अपने पहलवान मंगेतर सत्यव्रत कादियान से शादी की तारीख फेसबुक के जरिए बता दी है। साक्षी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने मंगेतर सत्यव्रत के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने अंग्रेजी भाषा में 'सेव द डेट 02.04.2017' लिखकर अपनी शादी की तारीख बताई है। बता दें कि 16 अक्टूबर 2016 को पहलवान साक्षी मलिक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से सगाई की थी। 

अर्जुन अवॉर्ड विजेता हैं सत्यव्रत के पिता 
सत्यव्रत के साथ अपने रिश्ते का खुलासा साक्षी सगाई से पहले ही कर चुकी थीं। साक्षी ने मीडिया में सत्यव्रत के बारे में बात की थी। सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। 

उम्र में साक्षी से छोटे हैं सत्यव्रत 
सत्यव्रत 23 साल के हैं और साक्षी से एक साल छोटे हैं। वह अपने पिता के रोहतक के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं और 2010 यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। दोनों के बीच कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान प्यार हुआ। सत्यव्रत के बारे में साक्षी कह चुकी हैं, वह बहुत सहयोग करता है और मेरे सपने को अपना सपना समझता है।

अखाड़े में हुईं आंखें चार 
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। बताया जाता है कि पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। धीरे-धीरे यह प्यार परवान चढ़ता गया और अब इन्होंने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया है। रियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो चुका थी। साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत उनके अच्छे दोस्त हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!