भाजपा के चौकीदार कैम्पेन को लेकर सैनी ने मोदी पर साधा निशाना

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2019 10:50 AM

रादौर पंहुचे भाजपा के बागी सांसद व एलएसपी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भाजपा के चौकीदार कैम्पेन पर पीएम मोदी पर ही निशाना साधा। सैनी ने कहा कि मोदी साहब को दलितों और पिछड़ों ने उनकी आवाज को सत्ता में बुलन्द करने के इरादे से अपना पूर्ण समर्थन उन्हें...

कुरूक्षेत्र(कुलदीप सैनी): रादौर पंहुचे भाजपा के बागी सांसद व एलएसपी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भाजपा के चौकीदार कैम्पेन पर पीएम मोदी पर ही निशाना साधा। सैनी ने कहा कि मोदी साहब को दलितों और पिछड़ों ने उनकी आवाज को सत्ता में बुलन्द करने के इरादे से अपना पूर्ण समर्थन उन्हें दिया था, ताकि वो उनकी चौकीदारी कर उनकी पैरवी कर सके, लेकिन सत्ता में आते ही चौकीदार तो अमीरों की खिदमत करने में लगे हुए है। आजतक भी दलितों और पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल पाया है।

वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा सर छोटूराम पर की गई टिप्पणी के बाद दुष्यंत के पलटने पर घेरते हुए कहा कि दुष्यंत जिन शादी लाल व शोभाराम को गद्दार कह रहे हैं, लेकिन दुष्यंत को सच्चाई से मुंह नहीं मोडऩा चाहिए। वहीं लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बहन मायावती से चर्चा कर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आग्रह पर अब वे कुरुक्षेत्र लोकसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!