सीएम मनोहर पर नया गाना लांच करेंगे हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल

Edited By Shivam, Updated: 26 Feb, 2020 05:21 PM

rocky mittal to launch new song on cm manohar

हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपब्धियों की प्रशंसा भरा एक हरियाणवी गाना लांच करने जा रहे हैं। इस हरियाणवी गाने के बोल कुछ इस तरह होंगे- ''''मनोहर लाल के प्रयास, रच दिए नए नए इतिहास,  बंद...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपब्धियों की प्रशंसा भरा एक हरियाणवी गाना लांच करने जा रहे हैं। इस हरियाणवी गाने के बोल कुछ इस तरह होंगे- ''मनोहर लाल के प्रयास, रच दिए नए नए इतिहास,  बंद हो गई ठगी ठोरी, जीता जनता का विश्वास''।

दरअसल, हरियाणा सरकार का पब्लिसिटी सैल और लोक संपर्क विभाग हरियाणा इन दिनों कुरुक्षेत्र में एक वर्कशॉप के माध्यम से इस गीत को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है। हरियाणा सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को गीतों के माध्यम से जनता के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है। हरियाणा लोक संपर्क विभाग और हरियाणा पब्लिसिटी सेल कुरुक्षेत्र मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में कलाकारों की एक बड़ी टीम को तैयार किया जा रहा है जो हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और हरियाणा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों के बीच पहुंचेगी।

हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल के निर्देशन में कलाकारों की यह वर्कशॉप हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री के उपलब्धियों को हरियाणवी लोक गीतों के माध्यम से सजाने संवारने में लगी हुई है। मित्तल का कहना है कि हरियाणा सरकार की बहुत सारी ऐसी योजनाएं जो किसानों के लिए और समाज के कमजोर तबके के लिए होती हैं जिनके बारे में वह अनभिज्ञ होते हैं ऐसे में उनका प्रयास है कि सरकार की उन योजनाएं को गीतों के माध्यम से मनोरंजन के साथ लोगों तक पहुंचाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!