रेवाड़ी की बेटी दीपाली बनेगी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, SSB परीक्षा की पास

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Jun, 2025 08:44 PM

rewari daughter deepali will become sub lieutenant in indian navy

रेवाड़ी के धारूहेड़ा की होनहार और संघर्षशील बेटी दीपाली ने भारतीय नौसेना की सेवा चयन बोर्ड (SSB) परीक्षा को उत्तीर्ण किया, जिसके बाद अब वह जल्द ही प्रशिक्षण के लिए भारतीय नौसैनिक अकादमी, केरल में शामिल होंगी।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): धारूहेड़ा की होनहार और संघर्षशील बेटी दीपाली ने अपने सपने को साकार करते हुए भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट (पायलट) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपाली ने हाल ही में भारतीय नौसेना की सेवा चयन बोर्ड (SSB) परीक्षा को उत्तीर्ण किया, जिसके बाद अब वह जल्द ही प्रशिक्षण के लिए भारतीय नौसैनिक अकादमी, केरल में शामिल होंगी।

दीपाली के पिता हरिराम सिकरवाल ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रारंभिक शिक्षा धारूहेड़ा के एक निजी स्कूल से प्राप्त की, जबकि स्नातक की पढ़ाई राजस्थान के सीकर से पूरी की। दीपाली को बचपन से ही भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने का जुनून था। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह लगातार मेहनत करती रही और अंततः उसका सपना साकार हो गया।

दीपाली के पायलट बनने की खबर मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में दीपाली के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मान रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!