टोहाना में जमीनी विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत, 10 से 12 लोग घायल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 26 Jun, 2024 07:33 PM

retired policeman died in land dispute

टोहाना के गांव पृथला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ओम प्रकाश निवासी सिरसा की मौत हो गई और वहीं 10 से 12 लोग घायल हो गए।

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना के गांव पृथला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ओम प्रकाश निवासी सिरसा की मौत हो गई और वहीं 10 से 12 लोग घायल हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण जय सिंह ने बताया कि ये विवाद जमीन को लेकर है और इसी को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ है। उन्होंने कहा कि जमीन रोशनी देवी के नाम है, लेकिन दूसरा गुट इस पर जबरन कब्जा करना चाहता था। जिसके बाद दोनों में जमकर संघर्ष हुआ और 10 से 12 लोग घायल हुए है। इस विवाद में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ओमप्रकाश की भी मौत हो गई।

PunjabKesari

मामले की जांच करने पहुंचे टोहाना सदर थाना प्रभारी देवीलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी वह मौके पर पहुंचे है जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद ही वह पूरी जानकारी दे सकते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!