मेट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन ढूंढ रहे थे एयरफोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन, जालसाजों के चंगुल में फंसे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Dec, 2025 10:27 PM

retired group captain cheated on matrimonial website

मेट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश कर रहे एयरफोर्स से रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन जालसाजो के चंगुल में फंस गए। जालसाजों ने शादी की बातचीत करने के बहाने उनसे 85 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच...

गुड़गांव, (ब्यूरो): मेट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश कर रहे एयरफोर्स से रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन जालसाजो के चंगुल में फंस गए। जालसाजों ने शादी की बातचीत करने के बहाने उनसे 85 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में सेक्टर-56 की जलवायु टावर निवासी रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन ने बताया कि उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनसे संपर्क में आया। आरोपी ने खुद को भरोसेमंद बताकर और शादी के सिलसिले में बातों में उलझाकर ग्रुप कैप्टन का विश्वास जीता। पीड़ित के अनुसार दो दिसंबर को आरोपी ने अलग-अलग बहानों और झांसों में लेकर उनसे कुल 85 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब पैसे देने के बाद आरोपी ने संपर्क काट दिया और अपना प्रोफाइल हटा लिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!