जुलानावासी दिल्ली की मुख्यमंत्री को देंगे सामण की कोथली, ये मां-बेटी कर रही हैं घेवर तैयार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jul, 2025 05:38 PM

residents of julana will present a bag of food to delhi chief minister

जुलाना कस्बे के वार्ड-10 निवासी गीता और उसकी बेटी काजल घेवर बनाने का काम करते हैं। इसकी जानकारी पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी वार्ड-10 में पहुंचे और गीता द्वारा बनाए गए घेवर का स्वाद चखा।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना कस्बे के वार्ड-10 निवासी गीता और उसकी बेटी काजल घेवर बनाने का काम करते हैं। इसकी जानकारी पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी वार्ड-10 में पहुंचे और गीता द्वारा बनाए गए घेवर का स्वाद चखा। उन्होनें कहा कि इन मां-बेटी द्वारा बनाया गया घेवर दिल्ली की सीएम को भी दिया जाएगा।

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि मां बेटी द्वारा खास घेवर बनाया जा रहा है। घेवर सिर्फ एक मिठाई ही नही बल्कि हरियाणा की संस्कृति, प्यार और परंपरा का प्रतीक है। सावन के महीने में मायके द्वारा बेटी को दी जाने वाली कोथली में घेवर का अपना अलगा स्थान होता है। योगेश बैरागी ने कहा कि 19 जुलाई को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता उनके पैतृक गांव नंदगढ़ में अपना 51 वां जन्मदिन मनाने के लिए पहुंच रही हैं।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और कई मंत्री भी शामिल होंगे। उसी दिन दिल्ली की सीएम को कोथली दी जाएगी। जिसमें मां-बेटी द्वारा बनाया गया घेवर भी शामिल होगा। वार्ड 10 निवासी गीता देवी ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनके द्वारा बनाया गए घेवर से दिल्ली की सीएम और हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता की कोथली दी जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!