मंत्री चौटाला का दावा; चुनाव से पहले कांग्रेस में मचेगी भगदड़, भाजपा में शामिल होंगे कई नेता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Oct, 2023 12:32 PM

ranjit chautala said before election will be stampede in congress

हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का दावा है कि लोकसभा चुनाव के नजदीक हरियाणा कांग्रेस में भगदड़ मचेगी। कांग्रेस नेता कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल होंगे...

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का दावा है कि लोकसभा चुनाव के नजदीक हरियाणा कांग्रेस में भगदड़ मचेगी। कांग्रेस नेता कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल होंगे। इसका कारण उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी बताया है। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया कि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। इसके साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उक्त बयान बिजली मंत्री ने अपने निवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही।

PunjabKesari

हरियाणा कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। पंजाब में सरकार बनाने के बाद संगरूर लोकसभा चुनाव भी आम आदमी पार्टी नहीं जीत सकी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में आपकी सरकार बनने के पीछे अकाली दल और कांग्रेस की नाकामी रही है। इसके अलावा मंत्री पूर्व इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह पर पटवार करते हुए कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन वीरेंद्र सिंह के कहने पर नहीं टूटेगा। भाजपा जजपा गठबंधन अमित शाह और जेपी नड्डा की देखरेख में हुआ है। वहीं मंत्री चौटाला ने SYL के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SYL का पानी पंजाब को हरियाणा में देना ही होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू पंजाब सरकार को करना ही होगा। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सकारात्मक रूप दिखाते हुए इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास भी किया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!