बॉलीवुड से राम रहीम की छुट्टी, फिल्म एसोसिएशन ने रद्द किया लाइसेंस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Sep, 2017 01:42 PM

ram rahim s film license canceled

सी.बी.आई. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को सिने एंड टीवी ऑर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTA) ने बड़ा झटका दिया है।

च्रंडीगढ़/ रोहतक:सी.बी.आई. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को सिने एंड टीवी ऑर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTA) ने बड़ा झटका दिया है। एसोसिएशन ने राम रहीम के वर्क परमिट को रद्द कर दिया है, जिसके बाद अब वह कभी भी फिल्म नहीं बना पाएगा। बता दें, राम रहीम के पास काफी समय से CINTA की मेंबरशिप थी। CINTA के अलावा इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता खत्म कर दी। इसके साथ ही राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की भी सदस्यता रद्द की है। 

राम रहीम के फिल्मों में काम कर चुकी है हनीप्रीत
हनीप्रीत भी IFTDA की सदस्य थी। वह राम रहीम के फिल्मों में निर्देशन का काम कर चुकी है। सजा के बाद अब राम रहीम के लिए हर तरफ से दरवाजे बंद किए जा रहे हैं।

राम रहीम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रोक
इंडिया ने राम रहीम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्विटर इंडिया ने रोक लगा दी है। अकाउंट पर रोक लगने के बाद उनके समर्थक ट्विटर पर कोई जानकारी नहीं पा सकेंगे। राम रहीम के ट्विटर पर अब तक लगभग 3 मिलियन फॉलोअर्स थे। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा के 4 और ट्विटर अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है। 

राम रहीम का नेताजी पर एक फिल्म बनाने का प्लान फेल
बॉलीवुड के बाद राम रहीम बंगाली सिनेमा में भी एंट्री करने का प्लान बना रहा था, जोकि अब फेल हो गया है। वह बंगाली फिल्मों में भी हीरो बनने की फिराक में था। राम रहीम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक फिल्म को रीलीज करने वाला था। इस फिल्म में भी वह खुद ही एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर से लेकर तकरीबन हर भूमिका निभाने वाला था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!