Ram Rahim Returned to Jail: 40 दिन की पैरोल काट जेल पहुंचा राम रहीम, हनीप्रीत भी थी साथ...

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2025 10:54 AM

ram rahim returned to jail after completing 40 days of parole

सिरसा डेरे में 40 दिन की पैरोल काटने के बाद सोमवार शाम 4:56 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। हनीप्रीत सहित आठ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर रोहतक पहुंचे।

रोहतक: सिरसा डेरे में 40 दिन की पैरोल काटने के बाद सोमवार शाम 4:56 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। हनीप्रीत सहित आठ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर रोहतक पहुंचे। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 6 अगस्त को प्रदेश सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी थी।

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। छह अगस्त को प्रदेश सरकार ने रामरहीम को 40 दिन का पैरोल दिया था। पैरोल अवधि रामरहीम ने अबकी बार सिरसा स्थित डेरे में पूरी की है।

अवधि पूरी होने के बाद सोमवार शाम को हरियाणा की दो प्राइवेट गाड़ियों में सिरसा डेरे से काफिला रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचा। एक गाड़ी में गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत, दान सिंह व चालक राजा सिंह सवार थे। जबकि दूसरी गाड़ी में प्रीतम, चरण सिंह, वकील हर्ष अरोड़ा, डाक्टर पीआर नैन तथा चालक वजीर सिंह आए। 10 मिनट बाद दोनों गाड़ियां वापस सिरसा डेरे की तरफ रवाना हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!