Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Aug, 2017 12:55 PM
बलात्कारी बाबा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में रखा
रोहतक:बलात्कारी बाबा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। बाहर की दुनिया में अरबों की संपति के मालिक राम रहीम के पास जेल के अंदर केवल सीमेंट से बनी 7 गुना 4 फीट की बर्थ, कंबल अौर दरी ही है। जो राम रहीम मखमल से बिस्तर पर सोता था आज अपने घिनौने कामों के कारण सीमेंट से बने बर्थ पर सो रहा है। सूत्रों के अनुसार राम रहीम को बैरक में नींद नहीं आई। राम रहीम पूरी रात बैरक में करवटे बदलते रहे।
जेल के नियमों के अनुसार सुबह सभी कैदियों की हाजिरी लगवाकर शपथ दिलाई जाती है कि वे अब बुरा काम नहीं करेंगे। वहीं अब तक घिनौने काम करने के बाद राम रहीम ने भी बुरे काम न करने की शपथ ली।