BJP को दो दिग्गज ब्राह्मण नेताओं शक्ति शर्मा वा दादा राम कुमार गौतम के आने से भाजपा होगी मजबूत

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2024 05:09 PM

ram kumar gautam join bjp

भारतीय जनता पार्टी को भाजपा दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों ने आज चीन की धरती पर ज्वाइन किया। जेपी के मुखर विधायक रहे दादा रामकुमार गौतम तथा अंबाला की मेयर शक्ति शर्मा जैसे ब्राह्मण चेहरों ने भाजपा का दामन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष...

चंडीगढ़(धरणी) : भारतीय जनता पार्टी को भाजपा दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों ने आज चीन की धरती पर ज्वाइन किया। जेपी के मुखर विधायक रहे दादा रामकुमार गौतम तथा अंबाला की मेयर शक्ति शर्मा जैसे ब्राह्मण चेहरों ने भाजपा का दामन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में थामा है।

शक्ति रानी शर्मा का परिवार हरियाणा और राष्ट्रीय राजनीति में बेहद अहम स्थान रखता है। शक्ति रानी हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं जो केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने निरंतर समुदाय व अन्य वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों को उठाते रहे। 

शक्ति रानी शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। हालांकि कार्तिकेय राज्यसभा चुनाव के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए थे। फिलहाल वो सदन के अंदर और बाहर हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उनको खासी तवज्जो भी मिल रही है। ब्राह्मण सम्मेलन के सफल आयोजन के जरिए वह प्रदेश की सियासत में अपना दम भी दिखा चुके हैं।

 

 

बीजेपी को मजबूत ब्राह्मण महिला नेत्री मिली, महिला वोट बैंक को खींचने की कुव्वत

 

यूं तो हरियाणा में भाजपा में कई ब्राह्मण दिग्गज चेहरे हैं लेकिन फिलहाल पार्टी को ऐसे चेहरे की तलाश है जो समुदाय के लोगों को एकजुट कर अपने पाले में खींच पाए। शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी को एक साथ दो फायदे हुए हैं,  एक तो उनके रूप में एक बड़ा मजबूत ब्राह्मण नेता मिला है और दूसरा महिला नेत्री होने के चलते पार्टी को पार्टी को महिला वोट बैंक को अपनी तरफ लाने में अहम मदद मिलेगी। हालांकि पार्टी में फिलहाल कई महिला नेत्रियां हैं लेकिन वह व्यापक स्तर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है। ऐसे में शक्ति रानी शर्मा एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आई है जो कई सीटों पर भाजपा को मजबूत करने और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।शक्ति शर्मा अंबाला की रहने वाली हैं।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने से न केवल पार्टी को कई अहम सीटों पर मजबूती मिली है बल्कि उनके रूप में ब्राह्मण समुदाय से आने वाली एक मजबूत महिला नेत्री का भी साथ मिला है। अंबाला की मेयर के रूप में उन्होंने न केवल अपने काम से सबको प्रभावित किया है बल्कि उनके परिवार का दबदबा भी निरंतर प्रदेश की राजनीति में बढ़ा है। शक्ति रानी शर्मा शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद विरोधियों को कड़ा झटका लगा है। जेजेपी का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले दादा रामकुमार गौतम अतीत में भाजपा से विधायक भी रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!