राजस्थान ने पानी के मुद्दे पर हमेशा ही हरियाणा का किया विरोध : किरण चौधरी

Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2024 05:19 PM

rajasthan has always opposed haryana on water issue

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने राजस्थान को यमुना का पानी देने के फैसले का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने हमेशा पानी के मुद्दे पर हरियाणा का विरोध किया है। राजस्थान से महेंद्रगढ़ में आ

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने राजस्थान को यमुना का पानी देने के फैसले का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने हमेशा पानी के मुद्दे पर हरियाणा का विरोध किया है। राजस्थान से महेंद्रगढ़ में आने वाली नदी पर राजस्थान से डैम बना दिया और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया, लेकिन हरियाणा सरकार ने यमुना नदी का पानी देने के लिए राजस्थान के साथ एमओयू किया है, यह हरियाणा के जनता के हित में नहीं है। 

हरियाणा विधानसभा की मीडिया गैलरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक किरण चौधरी ने कहा कि सदन में उन्होंने राजस्थान को पानी देने के मुद्दे को उठाया है, लेकिन सरकार की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। जब राजस्थान हर जगह हरियाणा का विरोध करता है, तो उनके साथ पानी देने का करार क्यों किया गया है। यदि पाइप लाइन बिछाकर पानी पहुंचाना है तो हरियाणा के डार्कजोन में पहुंचाया जाए। उन्होंने राजस्थान को पानी देने के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया।
किरण चौधरी ने कहा कि राजस्थान को पानी देने का मुद्दा केवल दक्षिणी हरियाणा से नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से जुड़ा है, क्योंकि प्रदेश के अनेक हिस्सों में पानी की कमी है। पहले सरकार को अपने प्रदेश में पानी की पूर्ति को पूरा करना चाहिए।
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी चर्चा सदन में होनी चाहिए थी, लेकिन 17 फरवरी मुख्यमंत्री द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 


राजस्थान का रवैया रहा विरोधपूर्ण 
कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि पानी के मुद्दे पर राजस्थान का रवैया हमेशा विरोधपूर्ण रहा है। केंद्र जल आयोग की बैठकों में ताजेवाला हेड वर्क्स से यमुना जल बंटवारे का राजस्थान ने विरोध किया। राजस्थान से सुप्रीम कोर्ट में हांसी-बुटाना लिंक नहर के साथ इराडी आयोग का फैसला लागू न होने के चलते हरियाणा के किसान पानी की कमी को झेल रहे हैं। पंजाब और राजस्थान के अड़ियल रवैये के चलते राबी-ब्यास पानी से हरियाणा के हिस्से के रूप में 3.5 एमएएफ पानी के मुकाबले, केवल 1.6 से 1.8 एमएएफ पानी मिल रहा है। राजस्थान ने महेंद्रगढ़ की ओर से कृष्णावती, साबी व दोहान नदियों को पानी को डैम बनाकर रोक दिया।

दक्षिणी हरियाणा में बढ़ रहा है जल संकट 
किरण चौधरी ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी और हिसार में जल संकट बढ़ रहा है। सरकार की ओर से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जबकि राजस्थान को पानी देने के लिए समझौता किया जा रहा है। राजस्थान में अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का बेतुका फैसला है। मानसून के दौरान बह जाने वाले पानी का उपयोग हरियाणा के लोगों की सिंचाई की आवश्यकताओं की पूर्ति को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए।

कृषि मंत्री पर साधा निशाना, बोलीं किसानों का उड़ाते हैं मजाक 
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कृषि मंत्री जेपी दलाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि मंत्री किसानों का मजाक उड़ाते हैं। किसान आंदोलन में शाहादत देने वाले किसानों का कृषि मंत्री मजाक उड़ाने के साथ उनके परिवारों पर टिप्पणी करते हैं। बजट में भी सरकार ने कृषि पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं दिया। एमएसपी किसानों का हक है, धरतीपुर केसाथ इंसाफ करना होगा। बढ़ती महंगाई के चलते खाद व बीज के दाम बढ़ चुके हैं। किसानों से दिल्ली में एमएसपी का वादा किया गया था, लेकिन अब जब उनके द्वारा आवाज उठाई जा रही है तो उन पर ड्रोन से आंसू गैस चलाई जा रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!