मॉडल टाऊन में वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़

Edited By Shivam, Updated: 03 Mar, 2019 05:21 PM

raid in red prostitute home

महिला थाना पुलिस ने थाना माडल टाऊन पुलिस की मदद से रेड मारकर पॉश इलाके मॉडल टाऊन में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जहां मौके पर 2 जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, एक महिला को इस धंधे का संचालन करने...

पानीपत (संजीव): महिला थाना पुलिस ने थाना माडल टाऊन पुलिस की मदद से रेड मारकर पॉश इलाके मॉडल टाऊन में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जहां मौके पर 2 जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, एक महिला को इस धंधे का संचालन करने के आरोप में अरैस्ट किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

महिला थाना प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि वह लेडी सब-इंस्पैक्टर निर्मला, हैड कांस्टेबल रानी के साथ सरकारी गाड़ी में राम लाल चौक क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक मकान में किराए पर रह रही एक महिला दूसरी कालोनियों से युवतियां व महिलाएं लाकर वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है। यदि तुरंत रेड की जाए तो मौके से आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।

उन्होंने मामले की सूचना मॉडल टाऊन थाना पुलिस को दी तथा स्वयं स्टाफ के साथ बताए गए मकान पर पहुंची। पहले सूचना पाकर पहले से ही थाना मॉडल टाऊन से सिपाही सतीश वहां पहुंच गए थे। जिन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाते हुए 500 रुपए का नोट देकर सिविल ड्रैस में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जिसने मौके पर पहुंचकर महिला किराएदार से ग्राहक बनकर बात की तथा सौदा तय होने पर इशारा कर दिया। 

जिस पर पुलिस ने रेड मारकर महिला किराएदार को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी नकदी की जांच की गई तो वह हस्ताक्षर किया हुआ नोट भी बरामद हुआ जो बोगस ग्राहक को देकर भेजा गया था। बाद में एक कमरे की तलाशी लेने पर उसमें एक युवती व एक पुरुष तथा दूसरे कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले हैं। जिन्हें अरैस्ट कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। धंधे का संचालन करने वाली महिला यमुनानगर जिला के एक गांव की रहने वाली है। 

युवती की जेब से मिले 500 रुपए
पुलिस ने जब पहले कमरे में रेड मारी तो वहां से एक युवती व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जो पानीपत की एक कालोनी में रहती है जबकि पुरुष भी क्षेत्र की एक कालोनी का ही निवासी है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवती की पैंट की जेब से 500 रुपए का नोट व 2 पैकेट गर्भनिरोधक बरामद हुए हैं।

धंधा संचालक के गांव का मिला आरोपी
दूसरे कमरे को खुलवाकर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए हैं। जिनमें आरोपी पुरुष धंधे का संचालन करने वाली महिला के गांव का ही रहने वाला है तथा इसी मकान में किराए पर रहता है। जबकि महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है तथा हाल में एक स्थानीय कालोनी में रहती है। महिला के पर्स से 600 रुपए व 3 गर्भनिरोधक के पैकेट मिले हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!