भ्रष्टाचार उजागर करने की मिली सजा: HSVP के पूर्व JE रामकिशन नागर पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2026 08:23 PM

punished for exposing corruption life threatening attack on former hsvp je

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना कर्मचारी नेता एवं सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता रामकिशन नागर को भारी पड़ गया। सेक्टर-12 स्थित घर के पिछले गेट

 सोनीपत(सन्नी मलिक):  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना कर्मचारी नेता एवं सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता रामकिशन नागर को भारी पड़ गया। सेक्टर-12 स्थित घर के पिछले गेट के पास कार सवार पांच लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में नागर के दोनों पैरों, कमर, पेट, गर्दन और हाथों में चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल की एमएलआर में चार ब्लंट चोटें दर्ज की गई हैं। इनमें तीन में ऑर्थोपेडिक और एक में सर्जन की राय दर्ज है।

नागर की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने ठेकेदार इंद्रजीत सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

 रामकिशन नागर एचएसवीपी के सेवानिवृत्त जेई और हुड्डा पब्लिक हेल्थ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि एचएसवीपी के कुछ अधिकारियों और ठेकेदार इंद्रजीत सिंह की मिलीभगत से विभाग में बड़े स्तर पर कथित भ्रष्टाचार हो रहा है। नागर के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दीं। इसके अलावा यूनियन ने भी 10 अगस्त से एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर-15 में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आरोप है कि इन शिकायतों और प्रदर्शन से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की घटनाएं शुरू हुईं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!