मरे हुए मुर्गों का विरोध करना किसान को पड़ा भारी, फार्म मालिक ने उतारा मौत के घाट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Mar, 2025 09:56 PM

protesting against dead chickens proved costly for farmer farm owner killed

हरियाणा में एक किसान की मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए झगड़े में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

भिवानी : भिवानी जिले की सिवानी मंडी के गांव गुरेरा में एक किसान की मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए झगड़े में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी के अनुसार सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव गुरेरा के खेतों में मुर्गा फार्म है। फार्म के मालिक बलवान ने मरे हुए मुर्गों को पास के खेतों में फेंक दिया। यह खेत मृतक कृष्ण के हैं। जब उसने विरोध किया तो दोनों आरोपी बलवान झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी बलवान ने किसान कृष्ण के पेट में जोर से लात मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!