संगीन मामलों में सजा काट रहे कैदी जल्द हो सकते हैं रिहा ! हरियाणा सरकार जल्द लेगी फैसला

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2023 10:12 AM

prisoners in serious cases may be released soon in haryana

हरियाणा की जेलों में उम्रकैद काट रहे 57 कैदियों को समय से पहले ही रिहाई मिल सकती है। यह वे कैदी हैं, जो संगीन मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पिछले कई सालों से इनके अच्छे आचरण को देखते हुए हरियाणा सरकार की राज्य स्तरीय कमेटी ने इन कैदियों को...

सिरसा: हरियाणा की जेलों में उम्रकैद काट रहे 57 कैदियों को समय से पहले ही रिहाई मिल सकती है। यह वे कैदी हैं, जो संगीन मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पिछले कई सालों से इनके अच्छे आचरण को देखते हुए हरियाणा सरकार की राज्य स्तरीय कमेटी ने इन कैदियों को समय पूर्व रिहाई देने की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। कमेटी अपनी सिफारिश मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजेगी, जिसके बाद इन कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर निर्णय हो सकता है। 

शुक्रवार को कमेटी के चेयरमैन और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन कैदियों के आचरण पर चर्चा की गई। बैठक में कमेटी सदस्यों के रूप में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, जेल विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अकील व कानूनी सलाहकार हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला उम्रकैद की सजा काट रहे अच्छे आचरण वाले कैदियों की रिहाई पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए। 

(एलआर) नरेंद्र सूरा मौजूद रहे। जेल विभाग की ओर से आजी (जेल) जगजीत सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य एजेंडो में 51 कैदियों की जल्द रिहाई पर मंथन हुआ। इसी दौरान एडीशन एजेंडे के रूप में 6 और कैदियों को लेकर चर्चा हुई। कमेटी ने सभी 57 मामलों में एक-एक कर मंथन किया। अब कमेटी सिफारिश के साथ रिपोर्ट सरकार को भेजेगी। मुख्यमंत्री के स्तर पर निर्णय लिया जाएगा कि इनमें से कितने कैदियों को समय पूर्व रिहाई का लाभ मिलता है और कितनों को नहीं। संविधान में भी इस तरह के नियम हैं कि उम्रकैद वाले कैदियों की सजा को कम किया जा सकता है। सरकार के पास भी ऐसे अधिकार हैं। इसीलिए स्टेट लेवल की कमेटी बनाई हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!