अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ को दिया सर्वोच्च सम्मान : बंतो कटारिया

Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2024 05:27 PM

prime minister narendra modi gave highest honor to women

हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा की यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है l हर साल इस खास दिन को एक थीम के साथ सारे देश में मनाया जाता है l  बंतो कटारिया ने...

 चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा की यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है l हर साल इस खास दिन को एक थीम के साथ सारे देश में मनाया जाता है l  बंतो कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि महिला दिवस को मनाने के पीछे 1908 में न्यूयॉर्क में  12 से 15000 महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था l रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किया जाए साथ ही उन्हें वेतन उनके काम के मुताबिक दिया जाए और साथ ही उन्हें वोट देने का अधिकार भी दिया जाए l 


बंतो कटारिया ने बताया इस दिन को मनाने का खास मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना है  साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है l इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं l बंतो कटारिया ने कहा कि हम सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात है कि भारत की वित्त मंत्री भी एक महिला है जिन्होंने इस बार देश को बहुत प्रगतिशील बजट दिया है l


बंतो कटारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में आत्मनिर्भर अभियान चल रहा है l केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त करने के लिए हजारों योजनाए चला रही हैं l हमारे देश की निर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो इसके लिए ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है वह कृषि, पशुपालन, सिलाई, कशीदाकारी आदि का व्यवसाय कर अपने परिवारों को समृद्ध बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन और वित्तीय आधार को मजबूत करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l 

 बंतो कटारिया के बताया कि वर्तमान में हरियाणा में महिलाओं के कल्याण की 39 योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें 31 हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की ओर से और 8 केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं शामिल हैं l मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है अब लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता घर के नजदीक कॉलेज बनाने से लड़कियों को शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं, और आई. टी.आई. में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹500 प्रति माह वजीफा भी दिया जा रहा है l


बंतो कटारिया ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में इस वर्ष बजट पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए "सुषमा स्वराज पुरस्कार" की घोषणा की यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धि के आधार पर दिया जाएगा l
प्रस्तुति-चन्द्र शेखर धरणी

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!