पिछली सरकारों ने भारत को विकसित करने के लिए नहीं सोचा: अनिल विज

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Feb, 2023 04:53 PM

previous governments did not think to develop india anil vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछली सरकारों ने भारत को विकसित करने के लिए नहीं सोचा।

अंबाला(अमन): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछली सरकारों ने भारत को विकसित करने के लिए नहीं सोचा। इसके बाद जो भी देश आजाद हुए वे आज विकसित हो चुकें हैं, लेकिन भारत आज भी विकासशील है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री ने जो पेश किया है। उससे देश विकसित की ओर आगे बढ़ेगा।  

 

राहुल गांधी को बयान बाजी करते हुए अपना ही प्रतिबिंब नजर आता है: विज

 

बता दें कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने 57 करोड़ का बजट पेश किया। जिसे लेकर विज ने कहा कि इस इसमें विकास कार्यों के साथ समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है,जिससे हरियाणा आगे बढ़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बयानबाजी करते हुए कहा कि ये लोग बीजेपी की नहीं अपने पार्टी की चिंता करें। राहुल गांधी को बयानबाजी करते हुए अपना ही प्रतिबिंब नजर आता है।

 

SYL के लिए 101 करोड़ का बजट रखा गया: विज

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में बदलाव किया है। बजट का पैसा हर वर्ग में जाए, ताकि सारा प्रदेश विकसित हो सके। इसके लिए हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हर वर्ग के लिए चिंता दिखाई है। विज ने कहा पिछली सरकारे SYL के लिए लड़ती रही, लेकिन कभी SYL बनाने के लिए बजट नहीं रखा। पहली बार भाजपा सरकार ने SYL बनाने के लिए 101 करोड़ का बजट रखा है। ये हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हरियाणा सरकार SYL बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को सुधारना नहीं चाहती है: विज

 

पंजाब के अमृतसर में अमृतपाल के सैकड़ो समर्थकों ने जुटकर अमृतपाल के साथी की रिहाई की मांग उठाई। इस बीच पुलिस प्रशासन और समर्थकों में झड़प हुई। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पर और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। इस पर विज ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारना नहीं चाहती, उनकी क्या मंशा है ये तो जांच एजेंसियां ही बताएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!