Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Sep, 2023 04:19 PM

हरियाणा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का लिंगानुपात बहुत कम है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के बाद इस लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान हरियाणा की छोरियां छोरों से कंधे से...
सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का लिंगानुपात बहुत कम है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के बाद इस लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान हरियाणा की छोरियां छोरों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अब तो समाज में अलग-अलग सामाजिक सेवा में भी हरियाणा की लड़कियां लड़कों से आगे निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। सोनीपत जिले की रहने काजल शर्मा नाम की छात्रा को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पहले राज्य स्तरीय सम्मान मिला और अब आगामी 29 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति काजल को सम्मानित करने जा रही हैं। इस उपलब्धि के बाद काजल और उसके परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
केंद्र सरकार व राज्य सरकारें राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल सम्मानित करती हैं। अबकी बार भी हरियाणा के सोनीपत जिले की काजल नाम की एक छात्रा को इस उपलब्धि के लिए चुना गया है, काजल को पहले राज्य सरकार से सम्मानित हो चुकी हैं। अब आगामी 29 सितंबर को राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू काजल को सम्मानित करेंगी। जिसको लेकर काजल और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। काजल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
काजल शर्मा मूल रूप से सोनीपत के भूरी गांव की रहने वाली हैं और हाल में सोनीपत के गढ़ी घसीटा में परिवार के साथ शिफ्ट हुई हैं। उनके पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं तो गृहणी हैं। काजल भविष्य में पढ़ लिखकर प्रोफेसर बनना चाहती है, ताकि वह अपने जैसी और लड़कियां तैयार कर सके। जिन पर उनके माता-पिता को नाज हो सके। इस उपलब्धि पर काजल का कहना है कि जब मैं स्कूल में पढ़ाई शुरू की तब से ही मेरा रुझान एनएसएस में जाने का था। मुझे पहले राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया और अब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुझे 29 सितंबर को सम्मानित करने जा रही हैं। जिसको लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरा सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनना है और समाज में लड़कियों के प्रति और अच्छे काम करने हैं।
वहीं काजल के माता पिता और रिश्तेदार काजल की इस उपलब्धि पर बताया कि काजल बचपन से ही प्रतिभावान रही है। घर के काम से लेकर हर काम में काजल बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। हमने कभी भी काजल पर कोई रोक -टोक नहीं लगाई और हमे इसकी उपलब्धि पर गर्व है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)